मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
अध्यात्मीक गुरू प्रेमासाई द्वारा दत्तक लिए गांव में लाइट लगाकर गांव प्रकाशीकरण अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान में यवतमाल व दारव्हा तहसील के कुछ गांव में पथदीप लगाने का कार्य शुरू भी कर दिया गया है। इस अभियान का उदघाटन नाचे मयूरी फेम अभिनेत्री सुधा चंद्रन के हाथों रविवार को जांब गांव के मुख्य चौराहे पर किया गया। इस दौरान सैकडों ग्रामवासी समेत यवतमाल शहर के कई वरिष्ठ नागरिक मौजुद थे। प्रेमासाई 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी मे जुट गए हैं उन्होंने कई गावों में रोशनी देने का जिम्मा उठाया है। इस अभियान का उदघाटन अभिनेत्री के हाथों किया गया। इस समय अमीत मिश्रा, पुरूषोत्तम टिचुकले, जनार्दन राठोड, हरी राठोड, गायत्री ठाकुर आदि उपस्थित थे।
