कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव कुश की जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई | New India Times

परसराम साहू, सागर (मप्र), NIT; 

कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव कुश की जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई | New India Times​प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव कुश की जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, जिसमें हाईस्कूल तिराह से विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पंचमुखी हनुमान मंदिर तक निकाली गई। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर एक सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता रमेश पटेल पूर्व पार्षद ने की। ​कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव कुश की जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई | New India Timesसभा को देवरी नगर के जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए मयंक चौरसिया ने कहा कि समाज को शिक्षित होने की जरूरत है एवं अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने के लिए जरूरत है। कैलाश पटेल ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक कुर्मी समाज एवं कुशवाहा समाज को जिले में भाजपा पार्टी ने विधायक का टिकट न देकर समाज के लोगों का शोषण किया है। राजाराम पटेल सागर वालों ने भी कहा कि कुशवाहा समाज संपन्न एवं आर्थिक स्थिति से कमजोर नहीं है, वह हर तरीके से सक्षम है, उसे भी सागर जिला से किसी भी स्थान से पार्टियों को विधायक का  टिकट देना चाहिए। महेंद्र पटेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि जो भी पार्टी जिला में किसी भी विधान सभा क्षेत्र से कुशवाहा समाज को टिकट देगी कुशवाहा समाज उस पार्टी के साथ रहेगा। ​कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव कुश की जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई | New India Timesसभा को तेजी सिंह राजपूत, महेंद्र खल्ला, राकेश मिश्रा, रतन सिंह, सिलारपुर पूर्व विधायक बिहारी पटेल रहली, संदीप जैन सिनेमा, राजाराम पटेल सरपंच, महेंद्र पटेल, जनपद उपाध्यक्ष देवरी डॉ देवेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ बीएसपी नेता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भगीरथ पटेल रम्पु व आभार देवेंद्र पटेल ने किया। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया जिसमें नगर पालिका चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष मंयक चौरसिया, साई सद्भवना समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नितिन सिह ठाकुर पत्रकार ने पेयजल की व्यवस्था की। कचहरी तिराहा पर युवा मोर्चा एवं जनप्रतिनिधियों पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर, डॉक्टर अवनीश मिश्रा, दीवान अर्जुन सिह, अनिल ढिमोले ,दशरथ लोधी ,रवेंद्र वेस,मोंटू राजपूत आदि ने स्वागत किया। शोभायात्रा में तुलसीराम पटेल, श्याम पटेल पटेल समाज अध्यक्ष, मोनू पटेल ,गौरीशंकर पटेल मुआर ,दिनेश पटेल खाद बीज, नारायण पटेल मुकेश बलराम पटेल, दयाल पटेल, रामेश्वर पटेल बिजोरा झारखंड, पटेल गया प्रसाद पटेल, नर्मदा पटेल, अजय खत्री, प्रमोद, नामदेव, अविनाश खत्री, निशांत तिवारी पटेल , विवेक पटेल ,मोनू पटेल, राजेश पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में समाज उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version