दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ (यूपी), NIT;
जिले के मान्धाता थाना के सामने बजरंग बली के मंदिर के बगल पंडित शंभूनाथ मिश्र के द्वारा मुंडन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मंडल मान्धाता के भाजपाइयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंडन कराने से परहेज किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का श्राद्ध करने के उपरांत 28 अगस्त को तेरहवीं का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें क्षेत्र की समस्त जनता को आमंत्रित किया गया है। वही श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित बाबा भूपेंद्र बहादुर सिंह, सूर्यबक्स सिंह, राम कृपाल पांडेय उर्फ बब्बू पांडेय, शिवाकांत दुबे, त्रिभुवन मिश्रा, डॉक्टर रमेश सिंह, कप्तान पांडेय, राम अभिलाष शर्मा, राकेश सिंह, सुधाकर सिंह, नितिन मिश्रा, मनोज शर्मा, सतीश शुक्ला, हीरा गुप्ता, अरुण पांडेय, बाबा अमरनाथ शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
