अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शासकीय होम्योपैथिक हॉस्पिटल जो पुतली घर स्थित है जिसमें प्रतिदिन सैकडों मरीज़ अपना इलाज करवाने आते हैं जो देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बरसों से इस की रंगाई व पुताई हुई ही नहीं है। इस के इलावा हॉस्पिटल का भवन भी जर्जर है जो किसी भी समय गिर सकता है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
