झाबुआ जिला में भाई बहन के प्यार का प्रतीक "रक्षाबंधन पर्व" पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

झाबुआ जिला में भाई बहन के प्यार का प्रतीक "रक्षाबंधन पर्व" पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | New India Times​झाबुआ जिला सहित मेघनगर में बहनों ने भाईयों की कलाई पर प्यार बांधा। रक्षाबंधन के पवित्र पाक रिश्ते की जितनी भी तारीफ प्रशंसा की जाए कम है क्योंकि बहन भाई का प्यार और एक रक्षा सूत्र भाई बहन के प्रति जीवन भर रक्षा का वचन है इसी को रक्षाबंधन कहते हैं। झाबुआ जिले सहित पूरे देश में रक्षाबंधन त्योहार धूमधाम से वह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

मेघनगर में रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व से ही नगर के आजाद चौक, सदर बाजार, बस स्टैंड आदि मुख्य मार्गो पर राखी के 1 दिन पहले शनिवार के दिन लगने वाले हाट बाजार में व्यापारियों ने अच्छी खासी बिक्री की। नारियल, पूजा की सामग्री, राखी, साड़ियां, मिठाइयां आदि की खूब खरीदी बिक्री हुई। नगर व आस पास के ग्रामीण इलाकों से ग्रामीण बाजार में आए और खूब खरीदी की जिससे रक्षाबंधन पर्व का उत्साह ग्रामीणों में भी देखा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version