आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने एमएसिटी झुग्गी बस्ती में पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, क्षेत्र के लोगों ने सामने रखीं अपनी समस्याएं, आलोक जी ने दिया पर्याप्त राशन और केरोसिन का आश्वासन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने एमएसिटी झुग्गी बस्ती में पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, क्षेत्र के लोगों ने सामने रखीं अपनी समस्याएं, आलोक जी ने दिया पर्याप्त राशन और केरोसिन का आश्वासन | New India Times​रक्षाबंधन के मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की एमएसिटी झुग्गी बस्ती में पहुंचे और वहां उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं और परेशानियों को सामने रखा। महिलाओं ने मोहल्ले में व्याप्त राशन की समस्याओं के बारे में बताया। श्री अग्रवाल ने सभी माताओं-बहनों को आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी को पर्याप्त राशन मिलेगा और पूरे महीने भर मिलेगा। ​आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने एमएसिटी झुग्गी बस्ती में पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, क्षेत्र के लोगों ने सामने रखीं अपनी समस्याएं, आलोक जी ने दिया पर्याप्त राशन और केरोसिन का आश्वासन | New India Timesइस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कुछ नेता खुद को मामा और भैया जरूर कहते हैं लेकिन आज प्रदेश के किसी भी मोहल्ले में माताएं-बहनें परेशानियों से मुक्त नहीं हैं। महिलाओं की प्रमुख समस्या राशन और बढ़ती महंगाई है। इसके अलावा सुरक्षा भी एक बड़ा मसला है, लेकिन इन सभी मुद्दों पर बीते 14 साल में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने कोई कारगर काम नहीं किया है। महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है और दूसरी ओर सरकार अपने विज्ञापनों में जनता का पैसा बर्बाद कर झूठे दावे कर रही है। हकीकत यह है कि प्रदेश की माताओं-बहनों की जरूरतों और उनके सपनों को पूरा करने में यह सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version