जिले के 6 कूडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कास्य पदक जीते | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;

जिले के 6 कूडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कास्य पदक जीते | New India Times​राज्य स्तरीय शालेय कूडो क्रीड़ा प्रतियोगिता सागर में आयोजित हुई। उक्त प्रतियोगिता में अलीराजपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रही टीम में 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 6 खिलाड़ियों ने पदक जीतेे। 17 वर्ष बालक आयु वर्ग में करन थोमस भूरिया (37 की.ग्रा.) स्वर्ण पदक जिता, 19 वर्ष बालक आयु वर्ग में चेतन बागाराम प्रजापत (40 कि.ग्रा.) कास्य पदक जिता, 14 वर्ष बालिक आयु वर्ग तनीषा अनिल गरवाल (34 कि.ग्रा.) कास्य पदक जिता,17 वर्ष बालिक आयु वर्ग तनीषा दीपसिंह मोरी (48 कि.ग्रा.) स्वर्ण पदक जिता,19 वर्ष बालिक आयु वर्ग रिंकी भूरा भूरिया (32 कि.ग्रा.) रजत पदक व 19 वर्ष बालिक आयु वर्ग अदिति जितेंद्र जोषी (58 कि.ग्रा.) कास्य पदक जीता। जिले के अन्य खिलाड़ियों का भी अच्छा प्रदर्षन रहा। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अलीराजपुर जिले के श्री प्रदीप कनाड़े जज व रेफरीशिप रहे। 

इस सफलता पर कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री एमएल त्यागी सहित समस्त अधिकारीगण, जिला षिक्षा अधिकारी क्रीड़ा प्रभारी, सहायक क्रीड़ा प्रभारी, कोच प्रदीप कनाडे टीम मेनेजर श्री दिनेष खराड़ी, मेनेजर श्रीमती माया कनाडे व विद्यालय के षिक्षकों व स्कूल विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version