ईदुलअजहा के मौके पर पूरे प्रदेश में लोगों ने केरल बाढ पीडितों के लिए दी आर्थिक मदद | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT; ​ईदुलअजहा के मौके पर पूरे प्रदेश में लोगों ने केरल बाढ पीडितों के लिए दी आर्थिक मदद | New India Timesकेरल राज्य में बाढ से तबाह हुये लोगों की मदद के लिये राजस्थान में अनेक धार्मिक व समाजी तंजीमों के अलावा निजी तौर पर ईदुलअजहा के अवसर पर विशेष नमाज के बाद ईदगाह व अन्य मस्जिदों के बाहर नमाज़ के तूरंत बाद नमाजियों से धन जमा किया गया। नमाजियों ने दिल खोलकर केरल में आये सैलाब से मुतासिर लोगों की मदद के लिये पैसा दिया।​ईदुलअजहा के मौके पर पूरे प्रदेश में लोगों ने केरल बाढ पीडितों के लिए दी आर्थिक मदद | New India Timesराजस्थान के सभी जिला स्तर के अलावा छोटे छोटे मुकाम पर हुई ईदुलजुहा की नमाज के बाद इस तरह धन जमा करके मुतासरीन की मदद करना एक नैक काम माना गया है। राजस्थान के भादरा, नोहर, सीकर, कासली गांव सहित पूरे प्रदेश में जगह जगह धन जमा करने के उत्साहवर्धक समाचार मिले हैं।

 कुल मिलाकर यह है कि जब जब भी भारत के किसी भी हिस्से में कभी भी कुदरती आफतें आई हैं, तब तब आर्थिक रुप से कमजोर होने के बावजूद राजस्थान का मुस्लिम समुदाय ने आधी रोटी खाकर, आधी रोटी बचाकर मुतासरीन भारतीय भाइयों की मदद करने में अहम भूमिका निभाई है। इस दफा केरल के मुतासरीन की मदद के लिये धन जमा करके उनकी मदद की जानी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version