डाकू जगन गुर्जर ने किया सरेंडर, हत्या व वसूली सहित करीब 87 मामले हैं दर्ज, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की महल को भी उडाने की दी थी धमकी | New India Times

संदीप शुक्ला, धौलपुर (राजस्थान), NIT; 

डाकू जगन गुर्जर ने किया सरेंडर, हत्या व वसूली सहित करीब 87 मामले हैं दर्ज, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की महल को भी उडाने की दी थी धमकी | New India Times​राजस्थान में चंबल के डांग इलाके में सक्रिय डाकू जगन गुर्जर ने रविवार रात हथियार के साथ समर्पण कर दिया है। जगन गुर्जर ने बयाना थाने में पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के सामने समर्पण किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि घड़ी बाजना इलाके में डकैत जगन गुर्जर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। बाद में जगन ने समर्पण करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने बताया कि डकैत पर करीब 87 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, वसूली, पुलिस पर फायरिंग सहित कई प्रकार के संगीन अपराध हैं। फिल्हाल उसने एक देसी हथियार के साथ समर्पण किया है। पुलिस उससे एके-47 जैसे हथियारों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
गौरतलब है कि जगन लंबे समय से डांग क्षेत्र में लोगों से वसूली की वारदात को अंजाम दे रहा था। इसके खिलाफ भरतपुर, धौलपुर और करौली जिले के कई थानों में हत्या, मारपीट, लूटपाट और अवैध रूप से लोगों से रंगदारी वसूलने के मुकदमे दर्ज हैं। जगन ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।

जगन गुर्जर ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर स्थित महल को उड़ाने की धमकी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version