नाली बंद होने से सडक पर फैला गंदा पानी, स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान, नगरसेवक अमीन पटेल ने दिलाई परेशानी से निजात | New India Times

सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

नाली बंद होने से सडक पर फैला गंदा पानी, स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान, नगरसेवक अमीन पटेल ने दिलाई परेशानी से निजात | New India Times​धुले शहर के अजमेरा नगर में नाली का पानी रुक जाने की वजह से नाली का गंदा पानी रोड पर फैल रहा था जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। इस रास्ते से नमाजी और स्कूल के बच्चे आते जाते हैं, नाली का पानी सड़क पर आने की वजह से स्थानीय नागरिकों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा था। रविवार का दिन होने की वजह से धुले मनपा कार्यालय बंद था, लेकिन स्थानिक नगरसेवक अमीन पटेल को फोन कर परेशानी से अवगत कराया गया जिस पर वह सफाई कर्मचारी लेकर आए और स्थानिक लोगों को सड़क पर फैले गंदे पानी से निजात मिली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version