अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल, NIT;
देशभऱ में बुधवार 15 अगस्त को 72 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जगह-जगह पर झंड़ा फहरा कर रैलियां निकाली गई व मिठाईयां बांटी गईं।
चारों ओर देश की आजादी का जश्न का माहौल था। इसी बीच मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में ध्वजा रोहण को लेकर बड़ी ही लापरवाही देखने को मिली।
जब NIT टीम ने भोपाल के थाना गौतम नगर इलाके के C ब्लॉक शारदा नगर, नारियल खेड़ा स्थित आगनवाड़ी केंद्रों का सर्वे किया तो पता चला कि किसी भी केंद्र में झंडा वंदन नहीं हुआ है साथ ही साथ ताला भी लटका मिला।
इसी तरह भोपाल के अधिकांश स्कूलों में ध्वजा रोहण तो किया गया लेकिन सूर्याअस्त से पहले ही ध्वजा को उतार लिया गया। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है?

Very nice work