राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में माॅकपोल आयोजित, रैंडम बैस पर चयन कर मशीनों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण ने किया माॅकपाल | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में माॅकपोल आयोजित, रैंडम बैस पर चयन कर मशीनों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण ने किया माॅकपाल | New India Times​निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण की विशेष उपस्थिति में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 में उपयोग होने वाली नवीन माॅडल की एम-3 ईवीएम एवं वीवीपेड की एफएलसी का कार्य ईवीएम वेयरहाउस अलीराजपुर में हुआ। पिछले 6 अगस्त से उक्त कार्य संचालित हो रहा था उसी कडी में सोमवार को विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हीं के द्वारा रैंडम पद्वति से चयनित मशीनों पर माॅकपाल की प्रक्रिया संपादित की गई। माॅकपोल की इस प्रक्रिया के दौरान विशेष रूप से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। ​राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में माॅकपोल आयोजित, रैंडम बैस पर चयन कर मशीनों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण ने किया माॅकपाल | New India Timesकलेक्टर श्री मिश्रा ने माॅकपोल की प्रक्रिया के संबंध में सभी राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों को सर्वप्रथम जानकारी प्रदान की। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियेां ने अपनी स्वैच्छा से रैंडम तरीके से ईवीएम, बेलेट मशीन एवं वीवीपेड मशीनों का चयन किया। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने माॅकपोल की प्रक्रिया के बारे में सभी को आवश्यक जानकारी दी। तत्पश्चात माॅकपोल की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। इस दौरान भारत इलेक्ट्रानिक्स लिं. बैगलूरू के इंजीनियर्स की टीम भी उपस्थित थी। माॅकपोल की इस प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष श्री सरदार सिंह पटेल, श्री राजू बामनिया, श्री खुर्शीद अली दिवान सहित अन्य सदस्यगण एवं भाजपा की ओर से नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल, श्री रिकेश तंवर, पार्षद श्री रितेश डावर एवं अन्य सदस्य प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे। राजनैतिक दलों के प्रत्येक प्रतिनिधि ने सभी मशीनों के माध्यम से माॅकपोल की प्रक्रिया को संपादित करके देखा। सभी को पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया और जानकारी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version