मेघनगर के पत्रकारों ने की नवगत थाना प्रभारी श्री करणसिंह रावत से कई मुद्दों पर विशेष चर्चा  | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

मेघनगर के पत्रकारों ने की नवगत थाना प्रभारी श्री करणसिंह रावत से कई मुद्दों पर विशेष चर्चा  | New India Times​झाबुआ जिले के मेघनगर के पत्रकारों ने मेघनगर थाना प्रभारी श्री करण सिंह रावत से विशेष चर्चा की। नगर के पत्रकारों ने नगर में यातायात व्यवस्था व बढ़ते अपराध जैसे लूट, हत्या, डकैती व जमीनो के विवाद के बारे में विस्तार बताया साथ ही पत्रकारों के द्वारा बताया गया कि हिंदू समाज का सबसे बड़ा स्थान पीपलखुटा मंदिर, शंकर मंदिर, मुस्लिम समाज का झाबुआ जिले का सबसे बड़ा मदरसा एवं क्रिश्चन समाज का बिशप हाउस मेघनगर विकास खंड में आता है। यहां पर शांति सौहार्द व अमन आपसी भाई चारा के साथ सभी रहते हैं और समय-समय पर शांति समिति की बैठक भी की जाती है। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष बात भी होती हैं। 

इस मौके पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक जनाब सलीम शेरानी, वरिष्ठ पत्रकार श्री पुरुषोत्तम प्रजापत, श्री विमल जैन ,श्री प्रकाश भंडारी, श्री मुकेश मेहता, श्री अनूप भंडारी ,श्री पंकज बडोला, श्री प्रेमसिंह बसोड, रहीम हिदुस्तानी, अली असगर बोहरा, श्री अमित भंडारी, श्री दशरथ कठठा, श्री भूपेंद्र बरमंडलिया, श्री मनीष जैन, फारूक शेरानी, श्री निलेश भानपुरिया, जिया उल हक कादरी, श्री संजय श्रीवास, श्रीगणेश प्रजापत, श्री प्रकाश प्रजापत,श्री आदि पत्रकार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version