करैरा पुलिस की कार्रवाई में 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, करैरा/शिवपुरी (मप्र), NIT; 

करैरा पुलिस की कार्रवाई में 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद | New India Times​पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर अवैध शराब के कारोबार के पूर्णतः खिलाफ है जो लगातार हो रही अवैध शराब माफियाओं पर कार्यवाहियों से साफ नजर आ रही है। करैरा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं नवागत एस डी ओ पी रत्नेश तोमर के नेतृव में अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रहे एक व्यक्ति को मय शराब के गिरफ्तार किया है। 

करैरा पुलिस को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि हाईवे रोड करैरा पर एक व्यक्ति शराब की दो कैन रखकर कहीं शराब खपाने के लिये खड़ा हुआ है, जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल करैरा थाना प्रभारी प्रदीप बाल्टर द्वारा प्रधान आरक्षक सतीश जयंत को कार्यवाही का निर्देश दिया गया। प्रधान आरक्षक सतीश जयंत द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया , जिससे मौके पर दो कैन कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को थाने लाया गया और पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम पवन कोली उम्र 38 वर्ष निवासी जुझाई बताया एवं शराब की कीमत 14 हजार रुपये बताई गई। पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 375/18 धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है । इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका प्रधान आरक्षक सतीश जयंत, आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक सुनील धाकड़ की रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version