अबरार अहमद खान, झाबुआ/भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश के बाल कल्याण समिति झाबुआ को दिनांक 09/08/2018 को शाम 06:30pm बजे आरपीएफ रेल्वे थाना मेघनगर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बालक इरशाद पिता अब्दुल वदूद उम्र 11 वर्ष मिला है। जिसे चाईल्ड लाइन के द्वारा अपने संरक्षण में लिया गया इसके बाद बालक की काउंसलिंग की गई जिसमे बालक द्वारा बताया गया की वह बिस्कोहर जिला सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है वह गलती से अवध एक्सप्रेस ट्रेन में सिद्धार्थ नगर से बैठकर मेघनगर आ गया। चाईल्ड लाइन झाबुआ के द्वारा बालक के परिजनों का पता लगाकर उन्हें बाल कल्याण समिति झाबुआ बुलाया गया। आज दिनांक 12/08/2018 को बालक इरशाद को बाल कल्याण समिति झाबुआ के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ पर बाल कल्याण समिति झाबुआ के द्वारा बालक और पिता और परिजनों की काउंसलिंग की गई और बालक को पिता उसके मामा और भाई के सुपुर्द किया गया। जहाँ पर बाल कल्याण समिति झाबुआ के अध्यक्ष महोदया श्रीमती निवेदिता सक्सेना सदस्य यशवंत भंडारी, गोपालसिंह पंवार, चेतना सकलेचा, ममता तिवारी और चाइल्ड लाइन झाबुआ जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस के जिला समन्वयक सुशील सिंगाड़िया, खुश्बु ,अनिता ,दीपक,राहुल बेनेडिक्ट रवि, रजनी आदि उपस्थित रहे।
