अतिश दीपंकर ,पटना(बिहार) NIT;
बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव में कहलगाँव के विधायक सह पूर्व अध्यक्ष विहार विधानसभा एवं काग्रेंस के विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2017-18 का कहलगाँव प्रखण्ड अन्तर्गत 246900 रू की लागत से इण्टर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय कहलगाँव, 809750 रू की लागत से गांगुली मध्य विद्यालय कहलगाँव तथा पूरब टोला कहलगाँव मे 460300रु की लागत से विधायक निधि से बने सामुदायिक भवन की चाहरदीवारी निर्माण कार्य का उद्धघाटन किये।
गांगुली मध्य विद्यालय के चाहरदीवारी के उद्घाटन के उपरांत श्री सिह ने वेशकिमती महगुनी का पेड लगाये और बोले कि , मै इस विद्यालय का छात्र रहा हुँ, परन्तु इस पेड की सुरक्षा करना स्कूल के जिम्मे छोड रहा हुँ। पेड़ हरा भरा रहेगा तब तो पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा।
विद्यालय के शिक्षक ने इस विद्यालय में पेय जल का अभाव पर चिन्ता जाहिर किया। इस पर विधायक ने बोरिग सहित पिआऊ की विधायक निधि से करवा देने की शिक्षक को आस्वस्त कराया। इस अवसर पर प्रखण्ड काग्रेंस अध्यक्ष मु सहवाज आलम मुन्ना, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण कुमार राणा, जिला काग्रेंस के महामंत्री मदन मोहन सिंह, जय प्रकाश सिह, संजीव स्वर्णकार, मिथलेश कुमार सिह, प्रशांत कुमार, राज कमल, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार साह, मु आजाद गुग्डू, संजय सिह, पंकज कुमार अभिशेख अक्की, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
