इरफान खान, अलीराजपुर/भोपाल (मप्र), NIT;
राज्य स्तरीय शालेय बाॅक्सिंग क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 6 से 10 अगस्त 2018 तक भोपाल में आयोजित की गई। स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ के खेल प्रशिक्षक श्री दिनेश खराड़ी ने NIT संवाददाता को बताया कि उक्त प्रतियोगिता में अलीराजपुर जिले की प्रतिनिधित्व कर रही टीम में 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें 8 खिलाड़ियों ने पदक जिते। 14 वर्ष बालक आयु वर्ग में अजय रवि चैहान(34 कि.ग्रा.) में रजत पदक, पवन जगनसिंह चैहान (42 कि.ग्रा.) में रजत पदक, 17 वर्ष बालक आयु वर्ग में विजय सबलसिंह डावर (50 कि.ग्रा.) रजत पदक विजेता रहे हैं। 14 वर्ष बालक आयु वर्ग में प्रीत सुनील वाणी (36 कि.ग्रा.) में कास्य पदक, पुरन प्रकाशचंद्र राठौड़ ने (38 कि.ग्रा.) में कास्य पदक जीता। 17 वर्ष बालक आयु वर्ग के राज विजय राठौड़ ने (63 कि.ग्रा.) में कास्य पदक जीता, 19 वर्ष बालक आयु वर्ग में उमंग राजेष विष्या ने (75 कि.ग्रा.) में कांस्य पदक जीता। इस प्रकार बालिकाओं की 17 वर्ष आयु वर्ग में पे्रक्षा मनोज शर्मा ने (54 कि.ग्रा.) का कांस्य पदक जीता।
इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र भिंडे, क्रीड़ा प्रभारी, सहायक क्रीड़ा प्रभारी, खेल प्रशिक्षक श्री दिनेश खराड़ी, सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रशिक्षक आनंद निमोरे एवं जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बाॅक्सिंग कोच श्री अजय रिछारिया व विद्यालय के शशिक्षकों व स्कूल विद्यार्थियों आदि ने अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी है।
