अतिथि शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT;

अतिथि शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Times​धार में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अतिथि शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष लाखन सिंह चन्देल व जिला प्रभारी राजेश धाकड के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। अपने मांग पत्र में माननीय मुख्यमंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता महोदय द्वारा कलेक्टर कमिश्नर कान्फ्रेंस के दौरान वर्ष 2011-12 में की गई अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण की घोषणा पर अमल किया जाये। मध्यप्रदेश में विगत 10 वर्षो से कार्यरत अतिथि शिक्षकों की विभागीय पात्रता परीक्षा गुरूजी एवं अनुदेशकों की भांति पृथक से आयोजित की जाये, जिसमें प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित दोनों ही वर्गो को समान रूप से बैठने का अवसर दिया जाये। अतिथि शिक्षकों को भी एन.आई.ओ.एस. के माध्यम से डी.एल.एड.में प्रवेश देकर प्रशिक्षित किया जाये। माननीय शिक्षामंत्री जी की घोषणानुसार कार्यरत अतिथि शिक्षकों को जुलाई माह से वर्गवार दुगुना वेतनमान दिये जाने का आदेश दिया जाये। वर्तमान सत्र में प्रभावी ऑनलाइन अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर हुए पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को उन्हीं स्कूलों में यथावत नियुक्ति देने के आदेश जारी किया जायें। इस प्रकार विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया और अनुरोध किया गया है कि अतिथि शिक्षकों की दयनीय स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करें।​अतिथि शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन | New India Timesइस अवसर पर जिला अध्यक्ष लाखन चन्देल, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, जिला प्रभारी राजेश धाकड, ब्लॉक अध्यक्ष बदनावर राधेश्याम मकवाना, नईम शेख, ब्लॉक अध्यक्ष तिरला पंकज शर्मा, ज्योति डेहरी पीथमपुर, ब्लॉक अध्यक्ष सरदारपुर जितेंद्रसिंह ठाकुर, सचिन जैन, ईश्वर बंजारीया वर्मा जी व अनेक अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक यादव ने संवाददाता को दी है।

By nit

One thought on “अतिथि शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version