पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT;
विद्यालय परिसर आहू में जनपद पंचायत तिरला के सीईओ सुश्री राधा डावर के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीणों को आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए नए सिस्टम ईवीएम मशीन की जानकारी दी गई और मतदान करके भी बताया गया व ग्रामीणो ने मतदान भी करके देखा।
संस्था प्रधान श्री बी.एल. वर्मा ने सीईओ मेडम को विद्यालय परिसर और कक्षाओ का भ्रमण भी कराया।श्री वर्मा ने विद्यालय में पिछले हिस्से में वाल बाउंड्री की समस्या और विद्यालय में वर्चुअल क्लास संचालन के लिए इन्वर्टर बैटरी की समस्या से अवगत कराया।
विद्यालय की स्वच्छता से प्रभावित होकर जनपद सीईओ ने हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक के.सी. ठाकुर ,राजेश दुबे, मुकेश जैन ,अतिथि अध्यापक विमल लववंशी ,पटवारी और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
