भाजपा नेता एवं नेत्रियां दे रही हैं शासन की योजनाओं की जानकारी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

भाजपा नेता एवं नेत्रियां दे रही हैं शासन की योजनाओं की जानकारी | New India Times​नगरपालिका निगम बुरहानपुर के तत्वाधान में सोमवार को अंडाबाज़ार में पूर्व सांसद स्वर्गीय गोविंद जी वाला के निवास के सामने, जनमानस को शासन की योजनाओं की जानकारी देने हेतु एक कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम के स्पीकर मनोज तारवाला एवं महापौर अनिल भोंसले ने योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता से लाभान्वित होने की अपील की, वहीं भाजपा महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता मोरे द्वारा हरिरपुरा वार्ड में  सुपर 9 महिलाओं की मीटिंग हुई जिसमें अध्यक्ष कविता मोरे ने शासन की योजनाओं की जानकारियां दी और वार्ड वासियों की समस्या सुनी।मीटिंग मे मुख्य रुप से श्री राजु धोबी, श्री रजाफ अशरफी , डॉ कविता सुर्यवंशी,नीमा पीलिया, संध्या कदवाने, विजिया पुनिवाला उपस्थित रहे। काफी तादाद में वार्ड की महिलाओं ने उपस्थित रहकर मीटिंग को सफल बनाया।

By nit

Exit mobile version