दबंग प्रधान व पंचायत मित्र ने अधूरे खडंजा काम को कागजों में दिखाया पूरा, ग्रामीणों में रोष व्याप्त | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;

दबंग प्रधान व पंचायत मित्र ने अधूरे खडंजा काम को कागजों में दिखाया पूरा, ग्रामीणों में रोष व्याप्त | New India Times​बहराइच जिला के गजाधरपुर फखरपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत टेंडवा अल्पी मिश्र के मजरे देवियापुर को जाने वाले संपर्क मार्ग पर आधा अधूरा लगाया गया खडंजा दो माह में ही जबाब दे गया। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण कार्य में मानक की भी अनदेखी की गई। जिसका विरोध भी ग्रामीण पहले ही कर चुके हैं। मगर दबंग प्रधान प्रतिनिधि व पंचायत मित्र के आगे लोगों की एक न चली और सरकारी पैसे का बंदरबांट लिया गया जिसकी चार दिनों की बरसात में ही पोल खुल गई। खडंजा तो लगा दिया गया लेकिन उस पर आज तक मिट्टी रेत पटाकर ईंटों को जमाने का कार्य नहीं किया गया। ​दबंग प्रधान व पंचायत मित्र ने अधूरे खडंजा काम को कागजों में दिखाया पूरा, ग्रामीणों में रोष व्याप्त | New India Timesतीरथ के घर से ननकू के बाग तक अधूरा खडंजा निर्माण किया गया जिसे गजाधरपुर उमरी संपर्क मार्ग से जोड़ा जाना था लेकिन लगभग 50 मीटर पहले ही निर्माण कार्य समाप्त कर दिया गया। जो खडंजा लगाया वह भी बरसात में बिखर चुका है। शुक्रवार को सड़क मार्ग में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। हरिनाम वर्मा, जगदीप, धर्मेंद्र, बच्चन, कमलेाश, गोलीराम, राजेश समेत अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले की जांच कराकर अधूरा निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की है।

खण्डविकास अधिकारी तेजवंत सिंह ने बताया खड़ंजे के इस्टीमेट की जांच कराकर उचित करवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version