पुलिस मुठभेड में एक बदमाश व एक पुलिस कर्मी घायल, दो बदमाश फरार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी(यूपी), NIT; ​पुलिस मुठभेड में एक बदमाश व एक पुलिस कर्मी घायल, दो बदमाश फरार | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर.खीरी पुलिस ने 15000/- का कुख्यात इनामिया अपराधी गुड्डू सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जबकि दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए हैं।​पुलिस मुठभेड में एक बदमाश व एक पुलिस कर्मी घायल, दो बदमाश फरार | New India Timesविगत दिवस कोतवाली सदर पुलिस व स्वाट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गुड्डू सिंह पुत्र राकेश सिंह, रंजीत सिंह पुत्र गुरूवक्श सिंह, सरबन लोनिया निवासीगण चउवापुर थाना खीरी जनपद खीरी जो शातिर किस्म के अपराधी हैं कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में बहराइच रोड़ से बाए रंगीला नगर खडन्जा पर एक मोटर साइकिल से जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिश की गयी। बदमाशों को पुलिस की कार्यवाही का पता चलते ही वह खड्न्जा से जंगल की तरफ भागे। वहां पर दोपहर करीब 1:45 बजे पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। बदमाशों के द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी गयी जिसमें स्वाट टीम का आरक्षी देवेन्द्र के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें गुड्डू सिंह के बाये पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो बदमाश मौके से गन्ने के खेत में भाग निकले जिनकी पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर के तलाशी जारी है। अभियुक्त गुड्डू सिंह पर मु0अ0सं0- 614/18 धारा 392/411 IPC कोतवाली में वांछित है। जिस पर 15000/-रू0 का इनाम घोषित था। घायल आरक्षी देवेन्द्र कुमार व अभियुक्त को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर की सरकारी वाहन में गोली लगने से शीशा टूट गया और वाहन में बैठे लोग बाल-बाल बचे। मुठभेड़ के दौरान आरक्षी देवेन्द्र कुमार स्वाट टीम गोली लगने से घायल हो गया।

गिरफ्तार अपराधी का विवरण

1- गुड्डू सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी चउआपुर थाना खीरी जनपद खीरी।

भागे हुए अपराधियों का विवरण

  1- रंजीत सिंह पुत्र गुरूवक्श सिंह निवासी चउआपुर थाना खीरी जनपद खीरी।

  2- सरबन कोनिया निवासी चउआपुर थाना खीरी जनपद खीरी।

आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू सिंह

1-मु0अ0सं0-759/12 धारा 21/22 NDPS Act थाना व जनपद खीरी।

2-मु0अ0सं0-841/13 धारा 323/324/506 IPC थाना व जनपद खीरी।

3-मु0अ0सं0-355/14 धारा 307/504 IPC थाना लहरपुर जनपद सीतापुर।

4-मु0अ0सं0-356/14 धारा 3/25 A Act थाना लहरपुर जनपद सीतापुर।

5-मु0अ0सं0-397/14 धारा 41/411/420 IPC थाना लहरपुर जनपद सीतापुर।

6-मु0अ0सं0-421/14 धारा 2/3 यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना लहरपुर जनपद सीतापुर।

7-मु0अ0सं0-86/16 धारा 41/411/419/420 IPC थाना व जनपद खीरी।

8-मु0अ0सं0-112/16 धारा 2/3 यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना व जनपद खीरी।

9-मु0अ0सं0-251/17 धारा 376D/323/506 IPC थाना व जनपद खीरी।

10- मु0अ0सं0- 614/18 धारा 392/411 IPC कोतवाली सदर जनपद खीरी।

बरामदगी

1-एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे नं0- यू0पी0 31 AY 9519

2-एक अदद तमंचा 315 बोर

3-दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर

4-तीन अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

5-एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी।

मुठभेड़/गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

1-प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार पाण्डेय, को0सदर जनपद खीरी।

2-उ0नि0 श्री अजब सिंह, को0सदर जनपद खीरी।

3-उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार राय, को0सदर जनपद खीरी।

4-उ0नि0 श्री मनोज कुमार, को0सदर जनपद खीरी।

5-का0 विजय कुमार शर्मा, को0 सदर जपनद खीरी।

6-का0 हरिप्रकाश, को0 सदर जपनद खीरी।

7-का0 विनोद कुमार, को0 सदर जपनद खीरी।

8-का0 सुनील कुमार, को0 सदर जपनद खीरी

9-का0 विनय कुमार वर्मा, को0 सदर जपनद खीरी

10- उ0नि0 श्री शिव कुमार यादव स्वाट टीम

11-का0 सराफत अली स्वाट टीम

12-का0 देवेन्द्र सिंह स्वाट टीम (घायल)

13-का0 अजीत सिंह स्वाट टीम

14-का0 पुष्पेन्द्र स्वाट टीम

15-का0 सुनीत कुमार स्वाट टीम

16-का0 कुलदीप कुमार स्वाट टीम

17-का0 परीक्षित चौरसिया स्वाट टीम

18-का0 अजीत यादव स्वाट टीम।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version