अबरार अहमद खान, लखनऊ (यूपी), NIT;
ओपीएस बहाली संघर्ष मंच के द्वारा आज अचानक लखनऊ के PGI में एक बैठक की गई, जिसमें PGI के बहुत सारे कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्री रावत जी ने परिचर्चा के दौरान एनपीएस को मात्र धोखा एवं छलावा बताया तथा आगे की रणनीति तैयार किया। इस बैठक में मुख्य कर्मचारी नेताओं में श्री ओम प्रकाश, सावित्री सिंह, सीमा शुक्ला, चंद्रप्रभा, अमृता सपना, सुषमा, आशा सरोज रेनू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। केजीएमयू के श्री शैलेंद्र सिंह रावत, विकास सिंह, उमाशंकर, खालिद अख्तर, अकबर हुसैन KGMC में चलकर कर के इस परिचर्या में भाग लेने के लिए मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
मीटिंग में यह डिसाइड हुआ है कि एनपीएस की नीति दोहरी व दोषपूर्ण है। 2019 के आम चुनाव में पूर्ण रुप से देशव्यापी आंदोलन तथा किसी भी हद तक आंदोलन करने के लिए सारे कर्मचारी तैयार हैं क्योंकि सारे कर्मचारी एक सुर में एक ही आवाज बोल रहे हैं कि पुरानी पेंशन लेना हमारा अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे चाहे उसके लिए हमें आंदोलन ही क्यों ना करना पड़े: सावित्री सिंह, अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ पीजीआई।

Very good keep it up