उत्तम बीज से कृषि आधुनिक तथा लाभकारी होगी : मुन्ना सिंह | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मप्र ), NIT; ​उत्तम बीज से कृषि आधुनिक तथा लाभकारी होगी : मुन्ना सिंह | New India Timesमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती को लाभ का धंदा बनाने के लिए संपूर्ण प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने किसान की पीड़ा को समझा तथा जाना  और सदैव समय-समय पर उन्नत तकनिकी किसान की तरक्की के लिए उपलब्ध कराई है। हमारे प्रदेश में किसान हितेषी मुखिया सरकार चला रहा इसलिए आज लगातार तीसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार किसानों की मेहनत कीमदम पर प्राप्त किया, उपरोक्त उदगार मप्र राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री मुन्ना सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहे हैं। 

इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्तिथि बीज निगम कार्यलय तथा कृषि फार्म का अवलोकन व निरीक्षण, विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक बी के गुप्ता के साथ किया एवं विभागीय अधिकारियों ने समूचे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तृत व्योरा दिया तथा कृषि फार्म से जुडी हुई जानकारियां भी बताईं। इस अवसर पर अतिथियों में किसान नेता अर्पित मुदगल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धर्मेंद्र तिवारी, धीरेन्द्र खेमरिया व ब्रजेन्द्र सिंह बडेपुरा मंचासीन रहे। विभाग के प्रक्रिया प्रभारी रामनरेश पाराशर, प्रक्षेत्र प्रबंधक दिलीप सक्सेना, कनिष्ठ सहायक रविंद्र सिकरवार व आभा तोमर, रामकिशोर शर्मा, जीतेन्द्र सिंह कुशवाह, रेखा भदौरिया, दिनेश तोमर सहित अन्य अधिकारियों ने बारी-बारी से अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रशांत भदौरिया, धर्मेंद्र शर्मा, पप्पू भदौरिया, मनोहर सिंह भदौरिया, अशोक रमटा, कमलेश सहित कई कृषि सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version