इश्क लडाना एक लडकी को पडा मंहगा, बाप ने जान से मार कर किया पुलिस थाने में आत्मसमर्पण | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​इश्क लडाना एक लडकी को पडा मंहगा, बाप ने जान से मार कर किया पुलिस थाने में आत्मसमर्पण | New India Timesउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला में एक लडकी को इश्क के चक्कर में जान से हाथ धोना पडा। यहां लड़की को गैर बिरादरी के लड़के से प्यार करने से की वजह से उसी के पिता ने गला घोंटकर मार डाला और खुद पुलिस थाने में हाजिर हो कर आत्मसमर्पण कर दी। यह मामला भीरा थाना क्षेत्र के दौलतापुर गांव का है।​इश्क लडाना एक लडकी को पडा मंहगा, बाप ने जान से मार कर किया पुलिस थाने में आत्मसमर्पण | New India Timesगांव दौलतापुर के रहने वाले दाताराम यादव की बीस वर्षीय बेटी पूजा पड़ोस के ही स्मृति महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। बताया जाता है कि पूजा अपने ही गांव निवासी दूसरी बिरादरी के छात्र हरिओम से प्यार करती थी और दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में थी। पूजा हरिओम के साथ कोर्ट मैरिज करने जाने वाली थी कि इसी बीच मंगलवार की रात दाताराम यादव ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद सुबह थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी है और वह थाने पहुंच गया है।एसओ भीरा भरत कुमार गौतम ने बताया कि लड़की की हत्या कर पिता ने अपने आप थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है जिसको पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।सीओ गोला अभिषेक प्रताप ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version