मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल, NIT;
मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष प्रोफेसर इमादुद्दीन ने मंगलवार को दिल्ली में अपने सियासी उस्ताद सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नंदकुमार सिंह चौहान से उनके निवास पर भेंट की एंव क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर परस्पर चर्चा कर मार्ग दर्शन किया। उल्लेखनीय है कि सांसद नंद कुमार सिंह चौहान की नज़र ए इनायत से प्रोफेसर इमादुद्दीन मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष पद पर विराजमान होकर बुरहानपुर की सियासत में पैनी नजर और दखल रखते हैं। मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल को सक्रिय बनाने में इनका सराहनीय योगदान है।
