मेहलक़ा अंसारी, भोपाल (मप्र), NIT;
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर के मदरसा शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए मध्यप्रदेश के मदरसा शिक्षकों का वेतन, जो कि केंद्र सरकार से प्राप्त होता है, उसकी प्रत्याशा में एक वर्ष का मदरसा शिक्षकों का वेतन, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 08 करोड़ रुपये आंशिक किश्त तथा 14 करोड़ 19 लाख की राशि मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश शासन के खजाने से जारी कर 22 करोड़ 19 लाख रुपये मदरसा शिक्षकों के एक वर्ष के वेतन के लिए जारी किया गए और आगे भी रुका हुआ वेतन तुरंत ही जारी करने की मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार श्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर मदरसा शिक्षकों का रुका हुआ वेतन जारी करने का आग्रह किया है।
उक्त राशि स्वीकृत करने के लिए मध्यप्रदेश के सभी मदरसा शिक्षकों की ओर से मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष प्रोफेसर इमादुद्दीन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
