रायबरेली जिला के खीरों में दो लोगों ने की आत्महत्या, तीसरे को बचाया गया | New India Times

मोहम्मद सलमान, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​रायबरेली जिला के खीरों में दो लोगों ने की आत्महत्या, तीसरे को बचाया गया | New India Timesखीरों थाना क्षेत्र के आधार खेड़ा मजरे धुराई गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पुत्री ने संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्री को फांसी पर लटका देखकर पिता चन्दन लाल ने गांव के बाहर स्थित चिलवल के पेड़ में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने दौड़कर उसे बचा लिया। ग्रामीणों के अनुसार किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। जिससे मृतका प्रीती काफी नाराज थी। सूचना  पर पहुंची खीरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दिया। 

अधारखेड़ा मजरे धुराई निवासिनी पूर्व जिला पंचायत सदस्य तारावती पासवान की दो पुत्री पूनम 22 वर्ष और प्रीति 20 वर्ष थी। तारावती के कोई लड़का नहीं होने के कारण दोनों पुत्रियों का लालन पालन पुत्रों की तरह से किया गया था। छोटी पुत्री प्रीती पासवान (20 वर्ष ) उन्नाव जनपद के बाबू जय शंकर गया प्रसाद महाविद्यालय सुमेरपुर की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार की शाम  4 बजे उसने किसी बात से नाराज होकर घर के अन्दर स्थित कमरे के हुक से रस्सी बांध कर फांसी लगा ली। जबतक परिजन दौड़कर उसे उतारते उसने दम तोड़ दिया। पुत्री की मौत से दुखी पिता चन्दन लाल ने गांव से बाहर तारा तालाब के किनारे एक पेंड से लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन तभी ग्रामीणों ने देख लिया और दौड़कर उन्हें बचा लिया। परिजनों ने चंदनलाल को तुरंत खीरों के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राइवेट इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस घटना से बहन पूनम (22 वर्ष ) मां पूर्व जिला पंचायत सदस्य तारावती सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अधारखेड़ा की घटना की जानकारी मिली है। शव का पंचनामा कराकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

इसी तरह खीरों थाना क्षेत्र के गांव अखउपुर निवासी पिंटू सिंह (35 वर्ष ) पुत्र धर्मेन्द्र सिंह ने अज्ञात कारणों से बीती बुधवार की रात घर के अन्दर बन्द कमरे में रस्सी के सहारे छत के हुक से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने शव को नीचे उतार कर अन्तिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है, जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version