हाशिम अंसारी, सीतापुर/लखनऊ, NIT;
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड अध्यापक की लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 आयोजित कराने का ऐलान किया है। इस परीक्षा के लिए यूपीएससी ने निर्देश दिए हैं। यूपीएससी ने कहा कि एलटी ग्रेड अध्यापक की लिखित परीक्षा में परक्षार्थी टोपी और जूते-मोजे पहनकर न आएं, पहनकर आए परीक्षार्थियों को परक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। आयोग ने परीक्षार्थियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय के 10 मिनट बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड अध्यापक की लिखित परीक्षा के प्रेवश पत्र जारी कर दिए हैं जिसे परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर हस्ताक्षर और फोटो साफ दिखाई नहीं दे रहा है वे परीक्षार्थी अपने साथ अपना कोई एक आईडी प्रुफ ( पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और आधार कार्ड) लेकर आएं।
ये वस्तुऐं होंगी प्रतिबंधित
यूपीपीएससी ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हेंड बैंड, क्लेचर, ग्राफ शीट, कलकुलेटर, स्लाइड रूल्स, मोबाइल फोन, पेजर, जूते-मोजे, पर्स, बक्कल, घड़ी, फैंशी चश्मे, पर्स, वायलेट, टोपी आदि वस्तुऐं को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।
