साबिर खान, लखनऊ, NIT;
आल इंडिया शिया यूथ ब्रिगेड ने फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से मोहर्रम से संबंधित सीन हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
आल इंडिया शिया यूथ ब्रिगेड ने फिल्म सत्यमेव जयते में मोहर्रम से संबंधित सीन को लेकर मीटिंग कर इस मामले में चर्चा की है। इस मीटिंग में मण्डल अध्यक्ष अरशद रज़ा, ज़िलाध्यक्ष अरीब हैदर व संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ खावर से फोन पर बात करने के बाद ये फैसला लिया गया कि अगर फिल्म सत्यमेव जयते से मोहर्रम से सम्बन्धित सीन नही हटाया गया तो ब्रिगेड के सभी पदाधिकारी पूरे हिन्दुस्तान में आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे तथा ब्रिगेड सभी ज़िला मुख्यालयों व तहसीलों पर धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होगी।
