प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का दौर जारी, घटिया निर्माण कार्य के कारण गरीब महिला के पूरे मकान में टपक रहा है पानी, कैसे मिलेगी गरीब महिला को राहत?  | New India Times

समीर खान, दतिया (मप्र), NIT; 

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का दौर जारी, घटिया निर्माण कार्य के कारण गरीब महिला के पूरे मकान में टपक रहा है पानी, कैसे मिलेगी गरीब महिला को राहत?  | New India Times​प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का दौर जारी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले तो लोगों को भ्रष्टाचारियों को रिश्वत देनी पडती उसके बडी मुश्किल से स्वीकृति मिलती है तो फिर से भ्रष्टाचार का खेल शुरू हो जाता है। भ्रष्टाचार के कारण मकान कार निर्माण कार्य इतना घटिया तरीके से किया जाता है कि बहुत जल्द ही मकान जर्जर हो कर टपकने लगता है और बेचारा गरीब न घर का रह जाता है और न ही घाट का। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सामने आया है।​प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का दौर जारी, घटिया निर्माण कार्य के कारण गरीब महिला के पूरे मकान में टपक रहा है पानी, कैसे मिलेगी गरीब महिला को राहत?  | New India Timesदतिया जिला के नुनबाहा पंचायत के अंतर्गत सिकंदरा गांव में एक वृद्ध महिला का प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा कुछ महीनों पहले मकान सरपंच और सचिव द्वारा बनाया गया था। अभी वर्षा नाम मात्र की हुई है और पूरा मकान के टपकने लगा है जिससे गरीब महिला परेशान व लाचार है। घर में सोने के लिए भी जगह नहीं है, पूरी छत से बूंदें टपक रही हैं और महिला का रो रो कर बुरा हाल है। सरपंच और सचिव पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं लेकिन कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन उक्त महिला को क्या मदद देती है और भ्रष्टाचारियों पर किस से कार्यवाही करती है? 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version