कांग्रेसी नेता मनोज म्हात्रे के हत्यारों को  तत्काल गिरफ्तार करने के लिए सैकड़ों महिलाओं ने किया रास्ता रोको आंदोलन, आधा घंटा यातायात रहा बाधित | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​कांग्रेसी नेता मनोज म्हात्रे के हत्यारों को  तत्काल गिरफ्तार करने के लिए सैकड़ों महिलाओं ने किया रास्ता रोको आंदोलन, आधा घंटा यातायात रहा बाधित | New India Timesवरिष्ठ कांग्रेसी नेता व भिवंडी मनपा सभागृह नेता मनोज म्हात्रे की 14 फ़रवरी को उनके निवास स्थान पर ही निर्मम  हत्या कर दी गई थी। स्वर्गीय मनोज म्हात्रे पूर्व पंद्रह वर्षां से अंजूरफाटा, साठेनगर, रामनगर,  शिवाजीनगर आदि  झोपडपट्टी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनकी निर्मम हत्या होने से नागरिकों में गम व गुस्से का माहौल बना हुआ है। इस हत्याकांड की क्षेत्र वासियों ने कड़ी निंदा करते हुए आज दोपदोप12 बजे के समय क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने स्व. मनोज म्हात्रे के कार्यालय के सामने अंजूरफाटा खारबाव वसई के रास्ते पर उतर आए और रास्ता रोको आंदोलन कर हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की।​कांग्रेसी नेता मनोज म्हात्रे के हत्यारों को  तत्काल गिरफ्तार करने के लिए सैकड़ों महिलाओं ने किया रास्ता रोको आंदोलन, आधा घंटा यातायात रहा बाधित | New India Timesइस आंदोलन की जानकारी मिलते ही भिवंडी नारपोली पुलिस स्टेशन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश जाधव , पुलिस निरीक्षक अरुण घाग व भारी संख्या में पुलिस सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने  महिलाओं को समझाने की कोशिश की परंतु वह सुनने को तैयार नहीं हुईः और वह स्व . मनोज म्हात्रे के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आंदोलन करने के लिए जमी रहीं और नारा लगाया कि जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अंततः  स्थानीय  पूर्व  नगरसेवक मधुकर जगताप की मध्यस्थता से पुलिस ने  महिलाओं को आश्वासन दिया कि हम दो दिन में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे, पुलिस द्वारा आश्वस्त किए जाने के बाद महिलाओं ने आंदोलन को स्थगित किया।​कांग्रेसी नेता मनोज म्हात्रे के हत्यारों को  तत्काल गिरफ्तार करने के लिए सैकड़ों महिलाओं ने किया रास्ता रोको आंदोलन, आधा घंटा यातायात रहा बाधित | New India Timesउक्त अवसर पर मधुकर जगताप ने कहा कि आगामी 48 घंटों के भीतर स्व. मनोज म्हात्रे के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो संपूर्ण शहर में कांग्रेस पार्टी के  माध्यम से  व स्थानिक नागरिकों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version