पालिथीन फ्री जोन के तहत कृषक समाज में हुआ कार्यक्रम | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​
पालिथीन फ्री जोन के तहत कृषक समाज में हुआ कार्यक्रम | New India Timesउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला के तहसील गोला गोकर्णनाथ में जिला अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा चलाए गए पॉलिथीन फ्री जोन के तहत बुधवार को कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के  प्रार्थना स्थल पर प्रधानाचार्य डॉक्टर लखपत राम वर्मा द्वारा “पॉलिथीन फ्री लखीमपुर” की शपथ सभी छात्र छात्राओं को दिलाई गई।

 डाॅ अनिल कुमार ने NIT संवाददाता को बताया कि यह भी संकल्प दिलाया गया कि वह पालीथीन न तो प्रयोग करेंगे और न ही प्रयोग करने देंगे चाहे वह घर हो, विद्यालय हो या ऑफिस कार्यालय हो या दुकान। जीव जंतु और पर्यावरण को नुकसान होने के प्रति जागरुक करते हुए छोटी काशी गोला में पॉलिथीन फ्री जोन बनाने का भी संकल्प लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version