पुलिस कन्ट्रोल रूम भिण्ड में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों के साथ अपराधों को लेकर की समीक्षा बैठक | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड/ग्वालियर (मप्र), NIT; 

पुलिस कन्ट्रोल रूम भिण्ड में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों के साथ अपराधों को लेकर की समीक्षा बैठक | New India Times​आईजी चम्बल जोन श्री संतोष कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर पुलिस कन्ट्रोल रूम भिण्ड के सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और थानाप्रभारियों की बैठक लीं। बैठक में आईजी ने अपराधों की समीक्षा की व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आईजी ने बैठक में अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं पर हो रहे अपराधों को पुलिस गंभीरता से ले और इसकी रोकथाम के लिए पुलिस तत्परता से कार्यवाहीं करे। महिलाओं के मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के आधार पर कार्य करे व महिला संबंधी पेंडिंग अपराधों में तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। घटना की जानकारी मिलते हीं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का भी अवलोकन करें। आईजी ने कहा कि किसी भी गुण्डे, मवाली व असमाजिक तत्वों को बख्शा नही जाए। पुलिसकर्मीं अपने थाना क्षेत्र में गुण्डों पर प्रभावी अंकुश बनाएं रखें और थाना प्रभारी भी अपने थाना क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग गश्त करें। जनता के शिकायती आवेदन पत्रों पर थाना प्रभारी पहले जांच करें और जांच में अगर घटना की पुष्टि होती है तो अपराध दर्ज करें। गुमशुदगी के प्रकरणों में तीव्र गति से पतारसी करें व महिलाओं तथा गंभीर अपराधों के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में तत्काल करें। आईजी ने पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए कि थानों में आने वाले फरियादियों की बात संवेदनशीलता से सुनीं जाए। लंबित अपराधों का समय सीमा में निकाल किया जाए तथा स्थाई वारंटियों एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाए। फरार, स्थाई वारंटों की तामीली का प्रतिशत बढ़ाने के कड़े दिशा-निर्देश भी दिए साथ ही पुलिस सड़कों पर नजर आए ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग सड़कों पर ना दिखें और नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन व्यतीत कर सके। ​पुलिस कन्ट्रोल रूम भिण्ड में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों के साथ अपराधों को लेकर की समीक्षा बैठक | New India Timesआईजी ने कहा कि आगे आने वाले समय में वीआईपी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस को सतर्क होकर कर्तब्यनिष्ठा के साथ में अपने कर्तब्य को सहीं ढ़ंग से अंजाम दें। अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। थानाप्रभारी और पुलिस बल अपने थाना क्षेत्र में फरारी, इनामी, बदमाशों की तत्काल धरपकड़ करें व विश्सनीय मुखबिरों की सूचना पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चत करें। जेल से रिहाई होने वाले बदमाशों के ऊपर भी पैनी नजर रखी जाए। आईजी ने कहा लापरवाहीं कतही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में यह रहे प्रमुख बिन्दु:

  • गैरजमानती वारण्ट (स्थाई, गिरफ्तारी) की थानावार तामीली की समीक्षा। 
  • महिला संबंधी लंबित अपराधों की समीक्षा एवं समयावधि में निराकरण। 
  • लंबित गंभीर प्रकरणों की समीक्षा। धारा 173 (8) जा.फौ. के तहत विवेचनाधीन प्रकरणों की समीक्षा। 
  • एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराधों के निराकरण की समीक्षा। 
  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु समीक्षा।
  • व्ही.व्ही.आई. भ्रमण के अवसर पर लगाई जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version