गौ हत्या के नाम पर हत्याएं रोकने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन  | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल, NIT; ​गौ हत्या के नाम पर हत्याएं रोकने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन  | New India Timesमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद के नेतृत्व में अलवर में हुई अकबर की हत्या के विरोध में मध्य विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बड़ी संख्या में बुधवारा, चार बत्ती चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। ​गौ हत्या के नाम पर हत्याएं रोकने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन  | New India Timesइस मौके पर आरिफ मसूद ने कहा कि आज पूरे देश में गौरक्षक दल और कुछ संगठनों द्वारा गौरक्षा के नाम पर बेगुनाह लोगों की हत्या की जा रही हैं, यह चिंता का विषय है। केंद्र में बैठी हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मोदी जी यह कहते हैं सबका साथ सबका विकास उनका यह नारा खोखला साबित हो रहा है। आज देश में खौफ का वातावरण पैदा किया जा रहा है।मॉब लिंचिंग के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी टिप्पणी करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को 4 सप्ताह का समय दिया है और केंद्र सरकार को निर्देशित किया गया है कि ऐसे भीड़तंत्र द्वारा की जा रही हत्याओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाया जाए, उसके बाद भी इस प्रकार की घटनाएं देश में हो रही हैं जो कि चिंता का विषय है। आगे आरिफ मसूद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो कानून बनाया जाए उसमें पूरे भीड़तंत्र पर हत्या का प्रकरण दर्ज हो और मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाये। बेगुनाह लोगों की हत्या करने वालों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत कार्यवाही की जाये और हत्या करने वालों को फांसी की सजा दी जाये। जिस थाना क्षेत्र में घटना घटित हो उस क्षेत्र के थाना प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई की जाये जिससे कि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

इससे पूर्व भी राजस्थान के अलवर में पहलू खान की हत्या गौरक्षा के नाम पर की गई थी। 

उसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम महोदय को दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version