छपारा पुलिस की मुखबिरी तंत्र फेल, बजरंग दल की सूचना पर 35 किलो गौ मांस सहित एक गिरफ्तार | New India Times

पीयूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा,सिवनी/ छपारा (मप्र), NIT; ​छपारा पुलिस की मुखबिरी तंत्र फेल, बजरंग दल की सूचना पर 35 किलो गौ मांस सहित एक गिरफ्तार | New India Timesसिवनी जिले के छपारा पुलिस की सूचना और मुखबिरी तंत्र पूरी तरह फेल नजर आ रही है। दरअसल पूरा मामला कल दिनांक 22 जुलाई दिन रविवार का है जब बजरंग दल को मिली सूचना के आधार पर नगर के बजरंगियों ने छपारा पुलिस को इस बात की सूचना दी कि छपारा नगर के पिंजारी वार्ड में एक व्यक्ति के घर पर गौ मांस लाया गया है, इसी आधार पर छपारा पुलिस ने नगर के पिंजारी वार्ड स्थित नफीस खान के घर में दबिश दी और 35 किलो गौ मांस सहित नफीस खान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन छपारा नगर में सोशल मीडिया में चल रही चर्चाओं पर अगर नजर डाली जाए तो यह बात स्पष्ट रूप से सामने आ रही है कि छपारा थाने में पिछले लंबे समय से दलाली प्रथा जमकर चल रही है और यही दलाल नुमा लोग शांति समिति की बैठक में सबसे सामने बैठकर अपनी फोटो सोशल मीडिया के अलावा समाचार पत्रों में भी प्रसारित करवाते नजर आते रहे हैं।

छपारा थाने से लगे ग्रामीण इलाकों में चल रही है गौ तस्करी

सिवनी जिले के छपारा थाने से लगे आसपास के कुछ ग्रामीण अंचलों में खुलेआम गौ तस्करी का धंधा बेखौफ फल-फूल रहा है और इस गौ तस्करी के मामले में छपारा नगर के कुछ दलाल नुमा लोग भी थाने के अंदर लगातार उठक बैठक करते हुए नजर आते हैं। जानकार सूत्रों की मानें तो छपारा थाने से लगे लगभग 3 से 5 किलोमीटर की दूरी पर कुछ ग्रामीण अंचलों में गौ तस्करी के अलावा अब गौ मांस की तस्करी का खेल भी इन्हीं दलालों की सेटिंग से चल रहा है।

गौ मांस तस्करी में बड़े रैकेट की आशंका

छपारा नगर के बंजारी वार्ड स्थित नफीस खान के घर में आखिर 35 किलो गौ मांस कहां से आया और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं इस मामले की जानकारी देने में छपारा पुलिस आखिर क्यों चुप्पी साधे हुई है यह भी बड़ा सवाल है। जानकार सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में अंतर्राजीय गिरोह का हाथ है और छपारा थाने से लगे हुए ग्रामीण इलाकों से गौ तस्करी के अलावा गौ मांस की तस्करी भी पिछले लंबे समय से खुलेआम छपारा पुलिस के तथाकथित दलालों की मदद से बेखौफ जारी है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि छपारा पुलिस का सूचना तंत्र और मुखबिरी तंत्र किस तरह फेल है की बजरंग दल की सूचना पर छपारा पुलिस को कार्यवाही करने पर मजबूर होना पड़ा और अब इसी बात का श्रेय छपारा पुलिस लेने में अपनी पीठ थपथपाने से बाज नहीं आ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version