भाजपा की सद्बुद्धि के लिए आम आदमी पार्टी ने किया सर्वधर्म प्रार्थना सभा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भाजपा की सद्बुद्धि के लिए आम आदमी पार्टी ने किया सर्वधर्म प्रार्थना सभा | New India Timesपिछले दिनों हुई आई एस आई जासूसों में भाजपा की संलिप्ता को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज फिर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बोर्ड ऑफिस चौराहे में आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी ने विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं को बुला कर भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की। इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन आदि धर्मो के प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म प्रार्थना की। ​भाजपा की सद्बुद्धि के लिए आम आदमी पार्टी ने किया सर्वधर्म प्रार्थना सभा | New India Timesइस सर्वधर्म प्रार्थना सभा को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि की जरूरत है। वो लालच में पड़ कर देश की महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आई एस आई को बेच रहे हैं। उम्मीद है इस प्रार्थना से उन्हें कुछ बुद्धि आएगी। 

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन कर रही है। इससे पूर्व प्रदेश व्यापी प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जा चुका है । भोपाल में भाजपा आई एस आई के संबंधों को लेकर आप ने भाजपा आई एस आई की शादी आयोजित की थी जो काफी चर्चित हुई थी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version