गैर सरकारी शिक्षित भविष्य शिक्षण संस्थान संगठन ने शूरू किया विधालय, गरीब बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;  ​गैर सरकारी शिक्षित भविष्य शिक्षण संस्थान संगठन ने शूरू किया विधालय, गरीब बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा | New India Times
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के पिपरिया धनी क्षेत्र के छेडीपुर गांव में पोखनापुर ग्रामसभा की प्रधान वैशाली गुप्ता व ग्राम सभा साहबगंज के पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह ने मिलकर एक विद्यालय खोला है जो पूर्ण रूप से गैर सरकारी संगठन शिक्षित भविष्य शिक्षण संस्थान के तहत है, जिसमें गरीबों के बच्चें निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करेगें, जिसका उद्घघाटन फीता काटकर वैशाली गुप्ता ने किया। शिक्षित भविष्य शिक्षण संस्थान को गैर सरकारी संगठन के तहत चलाया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि वैशाली गुप्ता, कुलविंदर सिंह ने नरेंद्र सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विधालय के प्रबंधक लियाकत अली ने बताया कि  जो गरीब किसान के बच्चे व लड़कियां जो स्कूल में पढ़ नहीं पा रही हैं उनके लिए यह गैर सरकारी संगठन शिक्षित भविष्य शिक्षण संस्थान लेकर आया है, जिससे वह पढ़ सकें। संस्थान इन लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त ड्रेस और मुफ्त किताबें भी देगा। गैर सरकारी संगठन के अध्यक्ष मो.सोहेल, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ,स्कूल की अध्यापक तैयबा खातून, रेनू समन ,सोनम बानो सहित काफी संख्या गणमान्य लोग व क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे। कुलविंदर सिंह प्रधान ने 1000 रूपये, वैशाली गुप्ता पुखनापुर ग्रामसभा ने 2001रूपये ,नरेन्द्र सिंह ने 2000 रूपये और कमलजीत सिंह अध्यापक छेड़ीपुर ने 500 रूपये का सहयोग गैर सरकारी शिक्षित भविष्य शिक्षण संस्थान संगठन को दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version