सरकारी जमीन पर लगभग 36 वर्षों से बसे गरीब गोपाल को आखिरकार मिल गया जमीन का भू-अधिकार पट्टा, अब नहीं रहा जमीन से बेदखल होने का डर | New India Times

अविनाश द्विवेदी, शेरा मिश्रा,कटनी (मप्र), NIT; ​
सरकारी जमीन पर लगभग 36 वर्षों से बसे गरीब गोपाल को आखिरकार मिल गया जमीन का भू-अधिकार पट्टा, अब नहीं रहा जमीन से बेदखल होने का डर | New India Timesकटनी जिले के बड़वारा जनपद की ग्राम पंचायत देवरी हटाई में रहने वाले 54 वर्षीय गोपाल कोल को अब उनके कच्चे मकान से बेदखल होने का डर बिल्कुल नहीं रह गया है। मेहनत मजदूरी करने वाले गोपाल कोल ने वर्ष 1981 में सरकारी जमीन पर 20 बाई 30 फीट में कच्चा घर बनाया था और उसमें अपने परिवार के साथ रहते चले आ रहे थे। शासन की योजना के तहत उन्हें अब मकान की भूमि का 30 बाई 30 कुल 900 वर्ग फुट का भू-अधिकार पट्टा मिल गया है।

   अपने घर की भूमि का अधिकार पत्र पाकर गोपाल कोल अति उत्साह पूर्वक कहते हैं कि सरकार गरीबों की बहुत मदद करती है। पहले उन्हें सरकारी जमीन में बसे होने पर बेदखली और उजड़ने का डर हमेंशा सताता था। लेकिन सरकार ने अब उन्हें जमीन का पट्टा देकर मालिक बना दिया है और अब तो उनके कच्चे मकान के स्थान पर पक्का मकान भी स्वीकृत हो गया है। देवरी हटाई ग्राम पंचायत में राजस्व सर्किंल पहाड़ी के पटवारी हल्का क्रमांक 54 में खसरा नंबर 14 अंश रकबा 900 वर्ग फुट का भूमि अधिकार पत्र पाकर गोपाल अत्यंत प्रसन्न हैं और अपने प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिये उत्साहित होकर सतत् प्रयासरत् भी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version