वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में खाना बनाते समय आग लगने से घर ग्रहस्थी के साथ-हजारों की नगदी भी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाते हुए बड़ी घटना होने से बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर में दिन के 11 बजे हड़कम्प मच गया जब लोगों ने अचानक एक घर से तेज धुएं के साथ आग की लपटें देखीं, हर कोई भागता हुआ गया, जब तक लोग आग बुझाते तब तक सागर का घर आग का गोला बन चुका था। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया जिससे पास-पड़ोस के घर जलने से बच गए और बड़ा हादसा टल गया।
सागर ने बताया कि अचानक घर में आग लगने से घर मे रखा सारा सामान जल गया है, जिसमें अनाज, कपड़े, बिस्तर, चारपाई और नल लगवाने के लिए उधार लिए गए 7500,रुपये भी जल गए। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही पहुंचे थे और न ही कोई सहायता राशि प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई गई थी। सागर के दो बेटे एक बेटी है। मेहनत मजदूरी कर वह घर का खर्च चलाता है। फिल्हाल उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
