आईजी अंशुमनसिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने कई होटलों पर की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, एसपी के निर्देश के बाद भी क्राइम ब्रांच ने किसी भी होटल मालिक को नहीं किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला/शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​
आईजी अंशुमनसिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने कई होटलों पर की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, एसपी के निर्देश के बाद भी क्राइम ब्रांच ने किसी भी होटल मालिक को नहीं किया गिरफ्तार | New India Timesरेसकोर्स रोड़ स्थित केसरबाग कॉलोनी निवासी वृद्ध महिलाओं ने कॉलोनी स्थित होटलोें में संचालित संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत ग्वालियर आईजी अंशुमनसिंह यादव से की तो गुरूवार की रात को क्राइम ब्रांच की अलग अलग टीमों ने 5 होटलों पर छापा मारा और यहां से संदिग्ध हालत में युवक युवतियों को पकड़ा।  छापा मारने पर होटल के कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया । इसके बाद भी क्राइम ब्रांच ने सिर्फ युवकों और कुछ होटल के कर्मचारियोें पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है और एक भी होटल मालिक पर कार्यवाही नहीं की गयी है।

क्राइम ब्रांच दस्ते से होटल में हुआ हंगामा

आईजी अंशुमनसिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने कई होटलों पर की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, एसपी के निर्देश के बाद भी क्राइम ब्रांच ने किसी भी होटल मालिक को नहीं किया गिरफ्तार | New India Times​रात को लगभग 8 बजे क्राइम ब्रांच की अलग अलग टीमों ने होटल नीरज, बृजराज, मानवीर, उत्तम और देव पर छापा मार। होटल के कमरों में युवक युवती संदिग्ध हालत में दबोचे गये। कार्यवाही का विरोध कर रहे होटल कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद होटल में पकड़े युवक युवती भी हंगामा करने लगे। युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक और हंगाम कर रहे होटल कर्मचारियों को क्राइम ब्रांच पड़ाव थाने ले गयी, लेकिन एक भी होटल मालिक पर कार्यवाही नहीं की गयी है। जबकि एसपी के स्पष्ट निर्देश थे जिस होटल में गड़बड़ी मिले तो उस होटल मालिक पर कार्यवाही की जायें।

क्राइम ब्रांच ने इन लोगों पर की कार्यवाही…

तरुण उचाड़िया, सौरभ शाक्य, आशु पाठक, अरुण भार्गव, साहिल, सुनील कुमार, सूरज कुशवाह, शिव कुमार, आरिफ खान, आकाश जाटव, पंकज चौहान, सैफअली खान, तारिफ अली, सुशील तिवारी, धर्मेन्द्र शाक्य, इंदर सिंह, राहुल, योगेन्द्र, पंकज, वीरु उर्फ वीरेन्द्र, बंटी खटीक, राकेश यादव, सौरभ, जितेन्द्र, रोहित, शैलेन्द्र, रादिल खान, लोकेन्द्र जाटव, छोटे आदि पर क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गये लोगों पर पड़ाव पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही है।​आईजी अंशुमनसिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने कई होटलों पर की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, एसपी के निर्देश के बाद भी क्राइम ब्रांच ने किसी भी होटल मालिक को नहीं किया गिरफ्तार | New India Times

  • होटल मालिकों पर कार्यवाही की जायेगी

जिन होटल में अवैध कार्य किये जा रहें है उन होटल मालिकों पर भी कार्यवाही की जायेगी। मैंने कार्यवाही करने गयी क्राइम ब्रांच की टीम को स्पष्ट रूप से बोला था होटल मालिकों पर भी एफआईआर करायें। अगर उन्होंने होटल मालिकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की है तो मैं स्वयं इस मामले में संज्ञान लूंगा। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा: नवनीत भसीन, एसपी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version