गाडी हटाने के विवाद में दबंगों ने पुलिस कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में सिपाही इलाहाबाद रेफर | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;  

गाडी हटाने के विवाद में दबंगों ने पुलिस कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में सिपाही इलाहाबाद रेफर | New India Times​प्रतापगढ़ जिले में दबंगों व अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं वह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा की तैनाती के बाद ही पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह को उनके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब बेखौफ दबंगों ने मामूली बात को लेकर एक पुलिस सिपाही को ही गोली मार दी। आखिर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस कोई अभियान क्यों नही चला रही है???

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी हटाने के विवाद को लेकर दबंगों ने विगत रात सिपाही को गोली मार दी।गंभीर हालात में सिपाही को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।सइस फायरिंग में साथ में रही महिला सिपाही बाल-बाल बची है। घटना को अंजाम देकर कार सवार चार दबंग फरार हो गए हैं। घायल सिपाही करण प्रताप सिंह पुलिस लाइन में तैनात है।  

हद तो यह है कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ कार्यालय के पास दबंगों ने इस घटना को दिया अंजाम दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि चर्चित अपराधी ने इस घटना को दिया अंजाम दिया है। यह नगर कोतवाली के पीडब्लूडी चौराहे का मामला है।

By nit

Exit mobile version