दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT;
इलाहाबाद जिले के फूलपुर तहसील के बहरिया थाने की पुलिस कि मुस्तैदी से आधा दर्जन मैजिक में लदे मवेशी बरामद कर चालकों को हिरासत में लिया गया है।
आज सुबह लगभग 7 बजे बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मदन नहर के पास लगभग आधा दर्जन मैजिक में लाद कर मवेशी ले जा रहे थे। ग्रामीणों को शक होने पर मैजिक रोका तो मैजिक सवारों ने ग्रामीणो पर गिट्टी से हमला कर दिया जिससे ग्रामीणों ने 100 नम्बर डायल को सूचना देने के साथ उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर भाग रहे मैजिक चालकों को बहरिया थाने के कोतवाल संजय सिंह अपनी टीम के साथ दोनिया चौराहे पर घेराबंदी कर धर दबोचा।
कटने के लिए जा रहे आधा दर्जन मैजिक वाहन पर लदे मवेशियों वा आरोपियों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गयी। वही पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात्रि में इधर से कई गाड़ियां मवेशियों को लाद कर निकलते हैं। कभी कभार जब ग्रामीणों ने रोकना चाहा तो तस्कर फायरिंग के साथ ईट पत्थर से हमला कर दिया। ये लोग गाड़ी में ईट पत्थर रखकर चलते हैं और रोकने पर उसी से हमला कर देते हैं।
