जनसुनवाई में जिले भर से आये 225 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश  | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेर मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT; ​जनसुनवाई में जिले भर से आये 225 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश  | New India Times

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के तहत कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई जनसुनवाई में जिले भर से आये 225 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।कलेक्टर केवीएस चौधरी ने मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठकर स्थानीय एवं दूरदराज से आये 225 व्यक्तियों के आवेदनों में से एक-एक कर सुनवाई की। इसके साथ ही सीईओ जिला पंचायत फ्रेंक नोबल ए ने भी कलेक्ट्रेट में बैठकर आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की। स्थानीय स्तर पर तत्काल समाधान हो सकने वाले आवेदनों में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। तत्काल समाधान ना हो सकने वाले आवेदनों में समय-सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने हेतु कलेक्टर ने निर्देशित किया। इस मौके पर विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version