हत्या के प्रयास के आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

हत्या के प्रयास के आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times​राकेश शाक्य निवासी चन्द्र नगर, आरोपी धीरज यादव, पवन कुशवाह एवं बल्लू प्रजापति से शराब पीकर विवाद होने पर आरोपीगण द्वारा जान से मारने के नियत से 315 बोर कट्टे द्वारा राकेश पर फायर किया था जोकि राकेश की गर्दन से स्पर्श करते हुये निकल गया जिससे वह बाल-बाल बच गया था। 

उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। दिनांक 10.07.18 को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध में लिप्त आरोपीगण चन्द्र नगर इलाके में छिपे हुये हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन (भापुसे) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह तोमर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शैलेन्द्र सिंह जादौन तथा किला गेट थाना प्रभारी एस एस परमार द्वारा यह सराहनीय कार्रवाई की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version