फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;
हमारे देश में दहेज की लानत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बहराइच जिला में एक बेटी हाथों में मेहंदी सजाए सूनी बैठी रह गई जब लालची लडकों के घर वालों ने शादी के दिन अचानक कार की कर दी और मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इंकार कर दिया। जिस की शिकायत स्थानीय थाने में की गई है।
ज्ञात हो कि फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायकाजी निवासी कलीमुन पत्नी गुलाम हुसैन की पुत्री की शादी निजाम पुत्र जाकिर से तय हूई थी। निजाम को मंगलवार को बारात लेकर आना था। कलीमुन के घर में शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी। शादी का दिन था मेहमानों का आना शुरू हो गया था और मेहमानों का खाना पीना चल रहा था कि अचानक एक संदेश से कलीमुन व उसके परिवार सहित शादी में मौजूद सभी मेहमानों में खलबली मच गयी। जिस घर में शादी की शहनाइयां बज रही थीं अगले ही पल उस घर में मातम छा गया। ऐन शादी के दिन निजाम ने दहेज में कार की मांग कर दी। अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में कलीमुन ने आरोप लगाया है कि जाकिर ने सूचना भेजी है कि अगर उसे दहेज में चार पहिया कर न मिली तो वह बारात लेकर नही आयेगा। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह व उसका परिवार काफी गरीब है और शादी का सारा इन्तेज़ाम कर खाना तक बनवा चुका है ऐसे में वह कार दे पाने में पूरी तरह असमर्थ है, उसने लिखा है कि शादी के दिन बारात न लाकर निजाम व उसके परिजनों ने उसका व उसके परिवार का अपमान भी किया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय को गुहार लगाई है।
