मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
यवतमाल जिला के दिग्रस तहसील के 56 हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय मार्गदर्शन शिविर का आयोजन कया गया। पूर्व राज्यमंत्री संजय देशमुख के हाथों सभी का सत्कार किया गया। अध्यक्षता इकरा हज टूर्स के संचालक अजीम फलाही ने की।
इस मौके पर महिला व पुरुष समेत 56 हज यात्री उपस्थित थे। अतिथियों के हाथों सभी का सत्कार किया गया। शिविर की शुरुआत कारी मसूद खान के द्वारा कुरान की तिलावत से की गई।
पूर्व राज्यमंत्री संजय देशमुख, महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के जिला प्रशिक्षक हाजी एजाजोद्दिन, पूर्व शिक्षा सभापति दीपक कोठारी, मौलाना शफक्कत, हुसैन आदि अतिथि थे। हाली मुहम्मद याकूब ने प्रस्तावना रखी। संचालन मजहर अहमद खान ने किया। आभार सैय्यद हबीब ने व्यक्त किया।
अब्दुल हक सेठ, रफीक पहेलवान, फिराज पटेल, सैय्यद मतीन, अब्दुल हादी, एड. सैयद इद्रीस, गफ्फार खान, सैयद इकराम, इरफान खान, सैयद एहफाज, अब्दुल नईम, अब्दुल वहीद, सैयद आदिल, सैयद सलीम, अब्दुल गफ्फार, सैयद आफाक, सैयद अजहर, सैयद दानीश आदि ने सफलतार्थ प्रयास किये।
