ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
नगर परिषद उमरखेड के अंतर्गत आने वाले 11 प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के 638 विद्यार्थियों को अला दर्जे की स्कूल सामग्री का वित्रण नगर परिषद के शिक्षण विभाग की ओर से किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के सभी नगर सेवक व सभापति मौजूद थे। उमरखेड नगर परिषद उर्दू, मराठी भाषा के साथ साथ इंग्लिश माध्यम की स्कूल शुरू करने का कार्य भी कर रही है। बच्चों को आपकी पढाई के साथ घर स्कूल स्वछ रखने ,पेड़ लगाने आदि कामों पर ध्यान देना चाहिए, ऐसा प्रतिदान नगर अध्यक्ष ससाने ने सामग्री वितरण कार्यक्रम में दिया। इस कार्यक्रम में मुख्याधिकारी गणेश चव्हाण, नगर अध्यक्ष नामदेव ससाने, अरविंद भोइर, स्थायी समिति सदस्य नितिन जी भूतड़ा, गजेंद्र ठाकरे, दिलीप सूरते, एम आई एम पार्षद मुजीबुर्रहमान, शेख अंसार ,रेखा ताई ,कविता मारोडकर, प्रकाश दुधेवार के साथ अनेक लोग उपस्थिति थे।
