महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला वृहद गुजराती समाज का प्रतिनिधि मंडल | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला वृहद गुजराती समाज का प्रतिनिधि मंडल | New India Times​वृहद गुजराती समाज बुरहानपुर के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) व क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की। श्रीमती चिटनिस ने गुजराती समाज को लीज पर प्रदत्त भूमि के लीज नवीनीकरण से संबंधित प्रकरण में लीज नवीनीकरण हेतु निर्देश प्रदान करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में कथाकार पंडित हरिकृष्ण मुखियाजी, गुजराती समाज के अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, महापौर अनिल भोंसले, नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रो.विठ्ठलदास नागर, विठ्ठलदास गोपालदास श्रॉफ, प्रदीप भाई हुंडीवाला, एडवोकेट हेमेन्द्र परमानंद गोविंदजीवाला एवं के.डी.पटेल आदि ने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकरण के शीघ्र निराकरण का अश्वासन दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version