नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती कलावती मिहोलिया एवं कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने 10 जेसीबी, 2 पोकलेन एवं 30 ट्रैक्टर मय हाईड्रोली के साथ वृद्धाश्रम के पास बडे नाले की शुरू कराई सफाई अभियान  | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती कलावती मिहोलिया एवं कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने 10 जेसीबी, 2 पोकलेन एवं 30 ट्रैक्टर मय हाईड्रोली के साथ वृद्धाश्रम के पास बडे नाले की शुरू कराई सफाई अभियान  | New India Times​नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमती कलावती मिहोलिया एवं कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने 10 जेसीबी, 2 पोकलेन एवं 30 ट्रैक्टर मय हाईड्रोली के साथ वृद्धाश्रम के पास बडे नाले की सफाई अभियान का मंगलवार को विधिवत पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया। 

 इस अवसर पर एसडीएम श्री संतोष तिवारी, सीएमओ नपा श्री जेएन पारा, प्रभारी स्वास्थ्य शाखा श्री रविन्द्र भदौरिया तथा नगरीय निकाय के कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद थे।  

इस सफाई अभियान के अन्तर्गत सात दिवस कार्यवाही निरंतर करने की दिशा में वार्डवार अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस सफाई अभियान के अन्तर्गत भिण्ड शहर के वार्ड क्र. 7 में चक्कर वाली पुलिया से गुडलक वियरवार तक, वार्ड क्र.6 में चक्कर वाली पुलिया से यूको बैंक तक, वार्ड क्र.20 एवं 26 में भवानीपुरा से सत्ये सेंथिया की पुलिया तक, वार्ड क्र.34 में अग्रसेन चौराहे से जिला पंचायत कार्यालय तक विशेष सफाई अभियान के दौरान नालो की सफाई की जावेगी। 

इसी प्रकार भिण्ड शहर के वार्ड क्र.35 में घरघटू की पुलिया से इंदिरा गांधी चौराहा तक, वार्ड क्र.38 में इंदिरा गांधी चौराहे से अटेर रोड बम्बा पुलिया तक, वार्ड क्र.11 में झलकारी बाई से डाईट परिसर तक, वाड क्र.10 में बम्बा पुलिया से महाकालेश्वर स्कूल तक एवं वार्ड क्र.37 में गल्ला मण्डी के नाले व अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version